आज का राशिफल। 29 जुलाई, 2022
मेष आज अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। वृष आज जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप के मामले में काफी भाग्यशाली रहेंगे। काम को …
मेष
आज अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
वृष
आज जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप के मामले में काफी भाग्यशाली रहेंगे। काम को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। मित्रों के माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन
आज सभी काम धैर्य और समझदारी से करने का प्रयास करें। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।
कर्क
आज आपको मनोनुकूल काम करने के अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आत्मविश्वास के साथ काम करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों से लाभ होगा।
सिंह
आज लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। खानपान में शुद्धता रखें। बच्चों को पेट दर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक होने की संभावना है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने से बचें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिये।
कन्या
आज पुराने मित्रों से मिलकर आप उत्साहित होंगे। कर्ज चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रचनात्मक कार्यों में आपको भाग लेना चाहिये। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर लेंगे।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। ऑफिस के सहकर्मियों के साथ आपका बेहतरीन तालमेल रहेगा। सहकर्मियों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके काम में स्थिरता रहेगी। आप अपने विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।
वृश्चिक
आज नई स्किल्स सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में आपसी विश्वास बढ़ेगा। व्यापार के नए आइडियाज़ आपके मन में आयेंगे। जॉब में अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहने की आशंका है।
धनु
आज छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नए दोस्त बनाने में जल्दबाज़ी न करें। आप किसी उलझन में फंस सकते हैं। आसपास के वातावरण पर आपको नजर बनाए रखनी चाहिये। चलते हुए कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
मकर
आज सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट प्रचारित करने से बचें। बड़े व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। जीवनसाथी आपको काफी खुश रखेगा।
कुंभ
आज जोश और उत्साह के साथ काम करें। पार्टनर्स के साथ गलतफहमियों को सुलझाने के लिए श्रेष्ठ दिन हैं। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को विस्तार करने के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं।
मीन
आज प्रेमी जन के साथ तनाव बढ़ने की आशंका है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। बहुत सारे विचारों में एक साथ उलझे न रहें। व्यापार में क्लाइंट्स के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
