अयोध्या: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रुदौली थाना क्षेत्र के मदद अली पुरवा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम टांडा खुलासा निवासी शोहराब अहमद पुत्र दिलशाद हुसैन (25) गुरुवार रात आठ बजे के करीब लखनऊ से बाइक …

अयोध्या। रुदौली थाना क्षेत्र के मदद अली पुरवा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम टांडा खुलासा निवासी शोहराब अहमद पुत्र दिलशाद हुसैन (25) गुरुवार रात आठ बजे के करीब लखनऊ से बाइक से आ रहा था। इसी दौरान मदद अली पुरवा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने एक गोवंश को टक्कर मार दी।

टक्कर से गौवंश उछल कर शोहराब की बाइक के सामने आ गया। जिससे टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहुची जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। भेलसर चौकी प्रभारी देवेश त्रिवेदी ने बताया शोहराब के पिता का लखनऊ में ऑपरेशन हुआ था।

जिसके बाद वे गुरुवार को कार से घर वापस लौट रहे थे। पुत्र शोहराब बाइक से लौट रहा था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुयी थीं। उसके एक वर्ष का पुत्र है। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें-यूपी में फिर चला तबादलों का दौर, सरकार ने 13 IAS और 20 PCS के किए ट्रांसफर

संबंधित समाचार