Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ इस तरह हुई कारोबार की शुरूआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 400.34 अंक उठकर 57,258.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 149.9 अंक चढ़कर 17,029.50 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई …

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 400.34 अंक उठकर 57,258.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 149.9 अंक चढ़कर 17,029.50 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 139.64 अंक की बढ़त के साथ 23,951.12 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 139.79 अंक के उछाल के साथ 26,829.10 अंक पर खुला।

गुरुवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1041.47 अंक की तूफानी तेजी लेकर 56 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 56857.79 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 287.80 अंक की छलांग लगाकर 26929.60 अंक पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय ओलंपिक संघ ने की साझेदारी

संबंधित समाचार