गौतम बुद्ध नगर: सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर हुई तैयारियां, 10 घंटे के लिए बेघर होंगे 7 हजार लोग
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 93-A में बने सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जाएगा और अब इसे गिराने कि तैयारियां भी अंतिम दौर में है। ऐसे में एस मामले को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, ध्वस्तीकरण करने वाली कंपनी एडिफिस …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 93-A में बने सुपरटेक ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जाएगा और अब इसे गिराने कि तैयारियां भी अंतिम दौर में है। ऐसे में एस मामले को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, ध्वस्तीकरण करने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और पुलिस विभाग ने एक बैठक की है। बैठक में यह तय किया गया है कि टावर ध्वस्तीकरण वाले दिन 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।
बता दें कि टावर ध्वस्तीकरण के दिन सुबह 8 बजे तक आसपास कि सोसाइटी और फ्लैट में रहने वाले लगभग 7 हजार लोगों को घरों से बाहर निकाल दिया जाएगा। मामले की गम्भीरता को देखते हुए लोगो को 10 घंटे तक अपने घर से बाहर रहना होगा। बता दें कि यह टावर ध्वस्तीकरण का काम 21 अगस्त को होना था जिसको लेकर बैठक होने वाली है।
एनडीआरएफ की टीम होगी मौजूद
बता दें कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के दौरान मीडियाकर्मियों को कहां रोका जाएगा इसपर भी प्लानिंग अभी जारी है। बता दें कि 14 अगस्त को मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में पुलिस की तैयारियों को देखा जाएगा, पुलिस के साथ एंबुलेंस, अस्तपाल और फिर फायर ब्रिगेड की तैयारियों को भी परखा जाएगा। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। हालांकि, प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी एनडीआरएफ के साथ एक बैठक करने वाली है।
दायरा होगा खाली लगभग 100 मीटर तक
आपको बता दें कि ट्विन टावर को गिराने से पहले उसके आसपास बने फ्लैटों को खाली कराया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुलिस आने वाले 2 से 3 दिनों में एनओसी दे देगी। यह एनओसी एडिफिस इंजीनियरिंग ने नोएडा पुलिस से मांगी थी, नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र बैठक में शामिल हुए जिसमें बताया गया कि रोजाना पलावा से बारूद ट्विन टावर तक लाया जाएगा।
जानें क्या क्या की गई है तैयारी
यह पूरा प्रोसेस पुलिस एस्कार्ट में होगा, वहीं जितना बारूद बचेगा उसे वापस भेजा जाएगा। मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि ट्विन टावर के आसपास वाले 100 मीटर के दायरे को खाली करवाया जाएगा। इस दायरे में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी पड़ती है जिसमें 1300 से ज्यादा फ्लैट है। जिनमें रहने वाले लोग, सफाईकर्मी, गार्ड सबको मिला कर 7 हजार लोग हो रहे हैं जिन्हें फ्लैटों से बाहर निकाला जाएगा। लोगों को बाहर निकालने के लिए एक टीम होगी जिसके जिम्में लोगों को सुरक्षित तौर पर बाहर निकालना होगा।
