बाराबंकी: काफी समय से नहीं है सफाई कर्मी की तैनाती, कीचड़ से बज-बजा रही गलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विकासखंड हरख अंतर्गत पिछले कई महीनों से सफाई कर्मी की तैनाती न होने के चलते यह अब ग्रामीणों ने गांव की सफाई का बीड़ा खुद उठाया है।बारिश के दिनों में गांव की गलियां कीचड़ से बज-बजा रही हैं। जिससे परेशान होकर ग्रामीण इन नालियों को साफ करने के लिए आगे आए हैं। विकासखंड हरख …

बाराबंकी। विकासखंड हरख अंतर्गत पिछले कई महीनों से सफाई कर्मी की तैनाती न होने के चलते यह अब ग्रामीणों ने गांव की सफाई का बीड़ा खुद उठाया है।बारिश के दिनों में गांव की गलियां कीचड़ से बज-बजा रही हैं। जिससे परेशान होकर ग्रामीण इन नालियों को साफ करने के लिए आगे आए हैं।

विकासखंड हरख के मानपुर ढेहुआ में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। गांव की आबादी भी हजारों में है। यहां अमीरों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी का इंतजार करते-करते जब वह थक हार गए। तो आखिरकार इन बज-बजाती हुई नालियों को साफ करने का फैसला किया। ज्यादा दिन से इन नालियों की सफाई ना होने के चलते इनमें कीचड़ कूड़ा करकट इत्यादि जमा हो गया था। जिससे यहां रहने वाले लोगों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा पनप रहा था।इसलिए आज गांव के ग्राम प्रधान सहित तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने बीमारियों से बचने के लिए गांव में सफाई अभियान की मुहिम चलाई। जिसमें गांव वालों ने नालियों की सफाई सहित रास्ते पर जमे कूड़े करकट को हटाया।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि हमारे विकासखंड के डेहुआ ग्राम पंचायत में काफी समय से कोई सफाई कर्मी तैनात नहीं है। जिसकी रिपोर्ट मैंने डी पी आर ओ को दे दी है। बहुत जल्द गांव में सफाई कर्मी नियुक्त हो जाएगा। फिलहाल ग्रामीण इस श्रेष्ठ कार्य के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

पढ़ें-Beach से गायब हुई Wife, खोजने में खर्च किए 1 करोड़ रुपए, अब हुआ बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार