शाहजहांपुर: 8 मंजिला बिल्डिंग में फंसे छह लोगों को NDRF टीम ने बचाया, जानिए पूरा मामला
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में 7.3 तीव्रता का भूकंप से शहर की मुख्य कालोनी के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें कई लोग फंसे गए। बचाव कार्य के लिए तत्काल बरेली से एनडीआरएफ टीम पहुंची और कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बिल्डिंग में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बचाया और उपचार के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में 7.3 तीव्रता का भूकंप से शहर की मुख्य कालोनी के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें कई लोग फंसे गए। बचाव कार्य के लिए तत्काल बरेली से एनडीआरएफ टीम पहुंची और कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बिल्डिंग में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बचाया और उपचार के लिए भेजा।
एनडीआरफ टीम के साथ लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन का सहयोग रहा। यह घटना सत्य नहीं है, लेकिन अगर वास्तव में भूकंप आता है तो कैसे निपटा जाए। इसकी जागरूकता के लिए शुक्रवार को शहर की मुख्य सिटी पार्क में भूकंप से बचाव के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से एनडीआरएफ ने रिहर्सल किया गया। साथ ही लोगों को भूकंप से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पूर्व में तैयार रूपरेखा के अनुसार ठीक 11 बजे भूकंप आता है और सिटी पार्क में चार हिस्से क्षतिग्रस्त होने की सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंचती है। जनपद के अफसरों ने तत्काल बरेली में एनडीआरएफ को सूचना देते हुए अपने स्तर से बचाव शुरू करा दिया। बरेली से शाहजहांपुर आने में एनडीआरएफ को पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लग जाने है। तब तक जिले की लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला।
कुछ ही समय बाद एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडर संजय रावत के नेतृत्व में एनडीआरफ के 50 जवान पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य में जुट गए। टीम ने देखा बिल्डिंग के चार हिस्से प्रभावित है। बिना समय गवाएं टीम कई टुकड़ों में बंट गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम नंबर को एक युवक दीवार के नीचे दबा मिला जो जिंदा था और बचाव-बचाव चिल्ला रहा था।
टीम ने अपने विशेष उपकरण की मदद से उस दीवार को हटाते हुए युवक को सुरक्षित निकाला। वहीं दूसरी टीम को पता चला कि एक मकान ढहा है, जिसमें कई लोग फंसे है। टीम ने खतरा को भांपते हुए पहले डॉग स्कॉट से आपदा में फंसे लोगों की तलाश कराई। संकेत मिलते ही टीम विशेष उपकरण के साथ अंदर प्रवेश किया और भवन की दीवारों को तोड़कर दोनों को सुरक्षित निकाला। वहीं टीम तीन को सिटी पार्क के आठवीं मंजिल पर कुछ लोगों के फंसे होने पर तत्काल टीम ऊपर पहुंची और रस्सी और अल्पाइन बास्केट की मदद से तीनों को सुरक्षित बचाया गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर महिला का नाम बढ़ाने का आरोप
