पीलीभीत: वार्ता को बुला रहे सीएमओ, फार्मासिस्ट तैयार नहीं, धरना प्रदर्शन जारी
पीलीभीत, अमृत विचार। जमुनिया के फार्मासिस्ट के साथ हुई घटना को लेकर एसो. के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए सीएमओ का बुलावा आया है। इस बुलावे को पदाधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। पदाधिकारियों ने दोषी के साथ वार्ता को अनुचित ठहराते हुए एडी हेल्थ को पत्र भेजा है। इधर, विरोध में पांचवें दिन …
पीलीभीत, अमृत विचार। जमुनिया के फार्मासिस्ट के साथ हुई घटना को लेकर एसो. के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए सीएमओ का बुलावा आया है। इस बुलावे को पदाधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। पदाधिकारियों ने दोषी के साथ वार्ता को अनुचित ठहराते हुए एडी हेल्थ को पत्र भेजा है। इधर, विरोध में पांचवें दिन दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
24 जुलाई को निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने जमुनिया पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अमरीश बाजपेई के साथ बदसलूकी करते हुए जूतों से मारने की बात कही थी। घटना के बाद से ही जिले के फार्मासिस्ट में इसको लेकर उबाल है। सीएमओ पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीपीए की ओर से नारेबाजी और प्रदर्शन किया जा रहा है। अब इसमें प्रदेश के 40 और जिलों से डीपीए का समर्थन मिल गया है। विरोध में पांचवें दिन भी अस्पताल में फार्मासिस्ट का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
इधर, मामले को सुलझाने के लिए सीएमओ ने पदाधिकारियों को बुलावा भेजा है। इस बुलावे को फार्मासिस्ट ने सिरे से नकार दिया और वार्ता के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। सीएमओ बदसलूकी को लेकर शुक्रवार को एसो की अेर से एडी हेल्थ को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जिस अधिकारी ने बदसलूकी की उसी के साथ वार्ता का औचित्य नहीं है। वार्ता के लिए हमारे पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाने के लिए समय दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मंत्री भुवन चंद्र पांडेय, कमलेश सिंह, क्षितिज शुक्ला, दीपचंद्र जोशी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कैसे होगा क्राइम कंट्रोल! हैकरों ने पीलीभीत पुलिस को ही कर लिया हैक
