रामपुर : लो हुसैनी काफिला घर से रवाना हो गया…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहीदे कर्बला हजरत इमाम हुसैन की याद में शहर के बाजार मिस्टन गंज से शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे जरीह मुकद्दस का जुलूस बरामद हुआ। जोकि, राजद्वारा, नवाबगेट, गांधी समाधि, राहे रजा, राहे जुल्फिकार होते हुए इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा। जरीह के जुलूस में स्थानीय अंजुमनों ने नोहाख्वानी और मातम किया। तेज बारिश …

रामपुर, अमृत विचार। शहीदे कर्बला हजरत इमाम हुसैन की याद में शहर के बाजार मिस्टन गंज से शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे जरीह मुकद्दस का जुलूस बरामद हुआ। जोकि, राजद्वारा, नवाबगेट, गांधी समाधि, राहे रजा, राहे जुल्फिकार होते हुए इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा। जरीह के जुलूस में स्थानीय अंजुमनों ने नोहाख्वानी और मातम किया।

तेज बारिश के कारण शहर के व्यस्तम बाजार मिस्टन गंज से जरीह का जुलूस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से बरामद हुआ। जरीह के जुलूस में आगे-आगे नन्हें-मुन्ने अजादार अलम थामे चल रहे थे उनके पीछे मातमी अंजुमने नोहाखनी करती चल रही थीं। मिस्टन गंज चौराहे पर असलम महमूद और इफ्तेखार महमूद ने यह नोहा पढ़ा- लो हुसैनी काफिला घर से रवाना हो गया-दूर नाना से नवासे का ठिकाना हो गया, इस अदा पर ले लिया अजल ने गोद में-लुट गई मां और तुम्हारा मुस्कुराना हो गया।

इसके बाद कामिल नकवी ने नोहाख्वानी की। इसके बाद इफ्तेखार महमूद ने यह नोहा पढ़ा- देखिए मंजरे कर्बला सैयदा, मर गया आपका लाडला सैयदा, जो गला चूमा करते थे अक्सर नबी चल गई उस पर तेगे जफा सैयदा। जरीह का जुलूस राजद्वारा, नवाबगेट, गांधी समाधि, राहे रजा, राहे जुल्फिकार होते देर शाम को इमामबाड़ा खासबाग पहुंचा। जुलूस में नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, आरिफ हुसैन मुंसरिम, मिर्जा मुज्तबा अली बेग, शबाब हुसैन, कमल रिजवी, हसीन मियां, जुहैर अब्बास, नैयर अब्बास, फिरोज आगा समेत भारी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।

इमामबाड़ा खासबाग में आज से शुरू होगा अशरा-ए-मजालिस
इमामबाड़ा खासबाग में शनिवार से अशरा-ए-मजालिस शुरू होगा। मजलिस को मौलाना अली मोहम्मद नकवी खिताब फरमाएंगे। इमामबाड़ा खासबाग में 11 मोहर्रम तक रोजाना रात 7:45 बजे मजलिस शुरू होगी। 12 मोहर्रम को इमामबाड़ा खासबाग से मेहंदी का जुलूस बरामद होगा इससे पहले 2 बजे मजलिस होगी। इसके अलावा सुबह 7:30 बजे इमामबाड़ा मकबरा जनाबे आलिया, 8:30 बजे इमामबाड़ा किला मर्दाना में मजलिस होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : राजस्व टीम को देखकर छत से कूदा आरोपी, हालत गंभीर

संबंधित समाचार