हल्द्वानी: 78 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने मनाया Rain Day, वर्षा जल संचयन के सीखे गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘जल ही जीवन है’, ‘जल बिन जीवन सूना’ जैसे स्लोगन आपने बहुत सुने और दीवारों पर लिखे देखे होंगे लेकिन वास्तविक रूप से समाज में बहुत कम ही लोग होते हैं तो पानी के महत्व को समझते हुए इसके संचयन के प्रयास करते हैं। वर्षा जल संचयन के महत्व को समझाने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘जल ही जीवन है’, ‘जल बिन जीवन सूना’ जैसे स्लोगन आपने बहुत सुने और दीवारों पर लिखे देखे होंगे लेकिन वास्तविक रूप से समाज में बहुत कम ही लोग होते हैं तो पानी के महत्व को समझते हुए इसके संचयन के प्रयास करते हैं। वर्षा जल संचयन के महत्व को समझाने के उद्देश्य से इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की 78 यूके बटालियन एनसीसी की इकाई की ओर से शुक्रवार को वर्षा दिवस ( Rain Day) के रूप में मनाया गया। जिसकी थीम कैच द रैन (catch the rain) थी।

कार्यक्रम में वनस्पति विभाग की डॉ. प्राची जोशी ने कैडेट्स को महाविद्यालय में निर्मित वर्षा जल संचयन टैंक की प्रकिया को समझाते हुए घरों एवं आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने को समझाया। इस मौके पर कैडेट्स ने परिसर में पौधरोपण भी किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट कुसुम एवं द्वितीय स्थान कैडेट पूजा ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शशि पुरोहित, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. मंजू कांडपाल, डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. संध्या गरकोटी, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. रितु सिंह. एनसीसी प्रभारी डॉ. रेखा जोशी मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार