बहराइच: गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। मांझा दरिया बुर्द गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम की बरसात के पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझा …

मटेरा/बहराइच। मांझा दरिया बुर्द गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम की बरसात के पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझा दरिया बुर्द गांव निवासी त्रियोगी की चार वर्षीय बेटी शिवांशी शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी।वहीं पास में बरसात का पानी गड्ढे में जमा था जिसमें चली गई।मासूम की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस सहित लेखपाल कादिर खां को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय गोताखोरों से बाहर निकलवाकर वैधानिक कार्यवाही शुरू की। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है।मौके पर फोर्स को भेजा गया है।वैधानिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बांदा में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से ऑटो सवार एक मासूम समेत छह की मौत

संबंधित समाचार