कर्नाटक के मंत्री बोले- अब एनकाउंटर का वक्त आ गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद से वहां की राजनीति उबाल मार रही है। एक दिन पहले ही कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की तारीफ की थी। अब उनके मंत्री ने इस मामले में एक और बयान दिया है। सीएम बोम्मई के मंत्री सी …

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद से वहां की राजनीति उबाल मार रही है। एक दिन पहले ही कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की तारीफ की थी। अब उनके मंत्री ने इस मामले में एक और बयान दिया है। सीएम बोम्मई के मंत्री सी अश्वत्नारायण ने कहा है कि राज्य सरकार योगी सरकार से पांच कदम आगे जाकर अपराधियों को सबक सिखाने के लिए एनकाउंटर करेगी।

कर्नाटक के मंत्री सी अश्वत्नारायण ने राज्य में हो रही हत्याओं पर कहा कि कुछ लोग जो मामले को भड़काना चाहते हैं, वे कर्नाटक के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि हम भी अपराधियों के एनकाउंटर के लिए तैयार हैं। जिससे इस तरह की हत्याओं में शामिल लोगों में डर का माहौल बनेगा।

बता दें कि बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड मामले में अपनी पार्टी ही के नेताओं के गुस्से का सामना कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दल भी इस घटना को लेकर सरकार को जोरदार तरीके से घेर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद: अधीर ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, बोले- जुबान फिसल गई

संबंधित समाचार