मैनपुरी: सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने सेहत के लिये हानिकारक रासायनिक तत्वों से बनने वाले सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार मैनपुरी में औंछा थाना क्षेत्र के बल्लमपुर गांव में पकड़ी गयी इस फैक्टरी से तीन लोगों को इस अवैध कारोबार में लिप्त होने के आरोप में …

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने सेहत के लिये हानिकारक रासायनिक तत्वों से बनने वाले सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार मैनपुरी में औंछा थाना क्षेत्र के बल्लमपुर गांव में पकड़ी गयी इस फैक्टरी से तीन लोगों को इस अवैध कारोबार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में रासायनिक तत्व भी बरामद किये हैं। पुलिस इंस्पेक्टर राजीव वर्मा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त कार्रवाही में क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर में सिंथेटिक दूध फैक्ट्री को पकड़ा गया। पुलिस टीम ने नकली दूध बनाने के काम आने वाले कई तरह के पाउडर, तेल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ सिंथेटिक दूध की भारी मात्रा बरामद की है। इस फैक्टरी में लंबे समय से सिंथेटिक दूध बनाकर शहर की दूध डेरियों पर बेचा जा रहा था। यह दूध मानव जीवन के लिये बेहद घातक है।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार