बदायूं: स्कूटी से टक्कर होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, विजय नगला/बिनावर। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट से पैदल लौट रहे कांवड़िया का एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। जिससे नाराज कांवड़ियों ने बरेली-मथुरा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना शुक्रवार को देर शाम की है। बरेली के थाना बीसलपुर के कस्बा निवासी मोहित पुत्र नरेश कछला गंगा घाट से …

अमृत विचार, विजय नगला/बिनावर। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला गंगा घाट से पैदल लौट रहे कांवड़िया का एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। जिससे नाराज कांवड़ियों ने बरेली-मथुरा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना शुक्रवार को देर शाम की है। बरेली के थाना बीसलपुर के कस्बा निवासी मोहित पुत्र नरेश कछला गंगा घाट से जल लेकर वापस लौट रहे थे। थाना बिनावर क्षेत्र में घटपुरी के पास एक स्कूटी सवार ने मोहित को टक्कर मार दी।

मोहित का गंगा जल जमीन पर गिर गया। जिसके चलते उनके साथ वाले और आसपास से गुजर रहे कांवड़िया नाराज हो गए। बीच राजमार्ग पर बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जय भोले के जयकारे लगाते रहे। राजमार्ग पर जाम की सूचना पर बिनावर थाना प्रभारी अजब सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नाराज कांवड़िया मानने को तैयार नहीं थे। काफी देकर तक राजमार्ग पर हंगामा होता रहा।

थाना प्रभारी ने कांवड़िया को अपने पास से गंगा जल दिया और स्कूटी का चालान कर दिया। थाना प्रभारी के काफी देर तक प्रयास करने के बाद कांवड़िया माने और राजमार्ग से उठ गए। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि कछला से बरेली जा रहे जत्थे के एक कांवड़िया को स्कूटी सवार ने साइड मार दी थी। कांवड़िया का जल जमीन पर गिर गया था। कांवड़िया को गंगा जल देकर रवाना कराया गया।

संबंधित समाचार