आज का राशिफल। 30 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाएं रखें। जीवनसाथी की बातों से थोड़े आहत हो सकते हैं। काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें। वृष आज घर और संपत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते …

मेष

आज संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाएं रखें। जीवनसाथी की बातों से थोड़े आहत हो सकते हैं। काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।

वृष

आज घर और संपत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी में चैन का आनन्द उठायेंगे। धैर्यवान होकर के सभी कार्यों को अंजाम देंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कर्क

आज रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें। ऑफिस में काम बढ़ेगा।

सिंह

आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। हर स्थिति में सकारात्मक बने रहें। आपका कोई महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

तुला

आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संपत्ति को लेकर डील होने की संभावना है। प्रेमी जन का उत्तम सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का प्रयोग न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु

आज दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।

मकर

आज सुबह आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। लेकिन दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ अपसेट से हो सकते हैं। सीनियर्स के साथ आपके वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

कुंभ

आज जोश और उत्साह के साथ काम करें। पार्टनर्स के साथ गलतफहमियों को सुलझाने के लिए श्रेष्ठ दिन हैं। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को विस्तार करने के मौके मिलेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं।

मीन

आज प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं। दूसरों के मामलों से स्वयं को दूर रखें। बिजनेस को लेकर आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।