बरेली: सरकारी अस्पताल के खुले गटर में गिरा घोड़ा, रातभर फंसा रहा, प्रशासन की लापरवाही आई सामने, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के मीरगंज स्थित सरकारी अस्पताल (सीएचसी)  प्रशासन की लापरवाही से खुले गटर में एक घोड़ा गिर गया । रातभर घोड़ा गटर में फंसा रहा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों को सूचना दी। मीरगंज नगर पंचायत के अफसरों ने गटर का पत्थर तोड़कर घोड़े को बाहर निकाला। लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के मीरगंज स्थित सरकारी अस्पताल (सीएचसी)  प्रशासन की लापरवाही से खुले गटर में एक घोड़ा गिर गया । रातभर घोड़ा गटर में फंसा रहा।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों को सूचना दी। मीरगंज नगर पंचायत के अफसरों ने गटर का पत्थर तोड़कर घोड़े को बाहर निकाला। लेकिन तब तक घोड़ा कई जगह से चोटिल हो चुका था। फिलहाल घोड़े का इलाज कराया जा रहा है । इस बारे में नगर पंचायत कर्मचारी राजीव गिरी ने बताया गटर काफी समय के खुला हुआ है।जिसको लेकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में कई बार डॉक्टरों को बताया गया लेकिन गटर को बंद नहीं कराया गया

बाइट – राजीव गिरी, कर्मचारी नगर पंचायत

यह भी पढ़ें- बरेली: शिक्षक ने किये तीन निकाह, पत्नी पहुचीं स्कूल, बोली- अगर नहीं हुई कार्यवाही तो कर लूंगी आत्महत्या

संबंधित समाचार