हरदोई: दो बच्चों की मौत से मां को लगा सदमा, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। हरदोई के साण्डी कस्बे में दर्दनाक वाक्या सामने आया है। पहले तो पड़ोसियों ने गर्भवती की इस तरह पिटाई कर दी कि गर्भ ही उस मासूम की कब्रगाह बन गई। वहीं दूसरी तरफ उसी के एक साल के बेटे की पानी से भरे हुए गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। इस तरह दो-दो …
हरदोई। हरदोई के साण्डी कस्बे में दर्दनाक वाक्या सामने आया है। पहले तो पड़ोसियों ने गर्भवती की इस तरह पिटाई कर दी कि गर्भ ही उस मासूम की कब्रगाह बन गई। वहीं दूसरी तरफ उसी के एक साल के बेटे की पानी से भरे हुए गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। इस तरह दो-दो बच्चों को गंवाने वाली मां पागल सी हो गई। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।
बताया गया है कि मिर्ज़ापुर निवासी रमेश की पत्नी रामसुखी जो कि आठ माह की गर्भवती थी, शुक्रवार को उसके पड़ोसी शंकर, गिरेन्द्र और गुलशन ने रास्ता निकलने की बात पर उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि वह अधमरी हो गई। पुलिस से शिकायत की गई। रामसुखी को मेडिकल के लिए सीतापुर ज़िला अस्पताल ले जाया गया। जहां किए गए अल्ट्रासाउंड में उसका गर्भपात होने की रिपोर्ट सामने आई।
उधर रमेश अपनी पत्नी को इलाज के लिए सीतापुर उठा ले गया था, इधर घर में उसका एक साल का बेटा उपेंद्र था। बात शनिवार की है, रमेश के घर के पास एक गड्ढा है। जोकि बरसात के दिनों में भरा हुआ है। शनिवार की सुबह उपेंद्र उसी पानी भरे हुए गड्ढे में गिर गया। जिससे कि उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
एक के बाद,एक बच्चे की इस तरह हुई मौत से रमेश और उसकी पत्नी दोनों ही बे-हाल हो गए। इस बारे में साण्डी एसएचओ नित्यानंद सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। पिटाई किए जाने से गर्भपात को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-अलीगढ़ में बड़ा हादसा: बारिश के चलते गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत…चार घायल
