नड्डा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरा जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली बार हो रहे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक को लेकर पार्टी ने राजधानी पटना को भगवा रंग में रंग दिया है। भाजपा संयुक्त मोर्चा की शनिवार और रविवार को हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राजधानी में पार्टी ने लाखों झंडे, पोस्टर और जगह-जगह …

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली बार हो रहे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक को लेकर पार्टी ने राजधानी पटना को भगवा रंग में रंग दिया है।

भाजपा संयुक्त मोर्चा की शनिवार और रविवार को हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राजधानी में पार्टी ने लाखों झंडे, पोस्टर और जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाकर अपनी शक्ति प्रदर्शन का जबरदस्त अहसास कराया है। बैठक में शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने रोड शो की शुरुआत पटना उच्च न्यायालय के निकट संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद शुरू की।

नड्डा के रोड शो के काफिला को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से की गई जोरदार तैयारी देखते ही बन रही है। इसके लिए पार्टी ने एक विशेष रूप से रथ तैयार किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही नड्डा की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ खूबसूरत और आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में शुरू होगी ‘अग्निवीर’ के लिए फ्री कोचिंग, क्लास 11वीं से दी जाएगी ट्रेनिंग

संबंधित समाचार