मेरठ : अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। अवैध कब्जों पर योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को परिवहन पुरम में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित परिवहन पुरम एक्सटेंशन कॉलोनी में प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण कर दिया। इस कॉलोनी के अंदर अवैध …

मेरठ, अमृत विचार। अवैध कब्जों पर योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को परिवहन पुरम में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित परिवहन पुरम एक्सटेंशन कॉलोनी में प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण कर दिया। इस कॉलोनी के अंदर अवैध रूप से एक और कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। जिसका कॉलोनी में रहने वाले लोग लगातार विरोध कर रहे थे। इसी विरोध के चलते प्राधिकरण के पास कई शिकायतें भी पहुंच रही थी। लेकिन बिल्डर के साथ मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे कि अवैध कॉलोनी को डेवलप किया जा रहा था।

शनिवार की सुबह मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ परिवहन पुरम पहुंचे और अवैध रूप से डेवलप हो रही इस कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें –फिल्म कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी परिणीति चोपड़ा, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

संबंधित समाचार