माफिया के छोटे बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 50 हजार का था इनाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। वह पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था। अब उसने प्रयागराज सेशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लेकिन अतीक अहमत …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। वह पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था। अब उसने प्रयागराज सेशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लेकिन अतीक अहमत का बड़ा बेटा उमर अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस अब इसकी तलाश कर रही है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर मारपीट और रंगदारी मामले में केस दर्ज था।
खबरों के मुताबिक, अली अहमद खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ले का रहने वाला है। बीते साल उस पर आरोप था कि उसने प्रापर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और हमला किया। इसके बाद उसके खिलाफ करेली थाने में मुकदमा कायम हुआ था।
पुलिस को मिला था सुराग
हाल ही में पुलिस को सुराग मिला था कि अली अपने साथियों के साथ पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा है। इस दौरान एसटीएफ ने बंगाल पुलिस की मदद से वहां छापेमारी की थी। हालांकि वह पकड़ में नहीं आया था और इससे पहले ही फ्लैट छोड़कर भाग निकला था।
माफियाओं के खिलाफ अभियान
यूपी की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अतीक अहमद के खिलाफ भी यूपी सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पता चला था कि सूबे में माफियाओं के कब्ज़े से खाली हुई जमीन पर गरीबों के लिए सस्ते मकान बन रहे हैं। इसकी शुरुआत अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर की गई थी।
ये भी पढ़ें- हरदोई: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने घर के बाहर खुद को मारी गोली, मौत
