आगरा : शोहदों ने दो लड़कियों को गाड़ी से गिराकर पीटा, भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शुक्रवार देर रात शोहदों ने थाना सदर क्षेत्र में स्कूटी से घर जा रहीं दो युवतियों का पीछा कर घेर लिया। शोहदे जब पीछा कर रहे थे, तब युवतियों ने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में वो अश्लील टिप्पणी करने लगे। आरोपियों ने अपनी एक्टिवा से युवतियों की एक्टिवा में टक्कर …

आगरा, अमृत विचार। शुक्रवार देर रात शोहदों ने थाना सदर क्षेत्र में स्कूटी से घर जा रहीं दो युवतियों का पीछा कर घेर लिया। शोहदे जब पीछा कर रहे थे, तब युवतियों ने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में वो अश्लील टिप्पणी करने लगे। आरोपियों ने अपनी एक्टिवा से युवतियों की एक्टिवा में टक्कर मारकर गिरा दिया। युवतियों ने विरोध किया तो उनकी चोटी पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। युवतियों को सड़क पर भिड़ता देख कर लोग जुट गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला।

एक्टिवा से गिरने के कारण युवतियों के चोट लग गई। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। घटना की जानकारी पर युवतियों के परिजन भी आ गए। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि युवती की तहरीर पर सदर के सरस्वती विहार निवासी केदार और आलोक वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें –मुंबई के संबंध में राज्यपाल की टिप्पणी से सहमत नहीं हूं: शिंदे

संबंधित समाचार