पीलीभीत: ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेट ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। बंद मकान को निशाने पर लेकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। मेन गेट पर लगा ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी-जेवर समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। भाई से जानकारी मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा और मानले की जानकारी की। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का …

पीलीभीत,अमृत विचार। बंद मकान को निशाने पर लेकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। मेन गेट पर लगा ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी-जेवर समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। भाई से जानकारी मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा और मानले की जानकारी की। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। हालांकि कोई खास क्लू पुलिस नहीं जुटा सकी है।

शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी गोविंद पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी करते हैं। पिछले कई दिनों से वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार समेत रह रहे हैं। यहां मकान को ताला लग गए थे। दो दिन पहले उनका बेटा निखिल घर आया था। काम निपटाकर वह भी मकान बंद करके रुप्रदुर आ गया। शुक्रवार देर रात चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेन गेट का ताला तोड़कर चाोर भीतर घुसे।

इसके बाद कमरों में लगा ताला भी तोड़ दिया और सामान खंगाला। यहां से चोर 15 हजार रुपये, जेवरात समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। शनिवार पड़ोस में रहने वाले भाई राजेंद्र ने मेनगेट खुला और सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। भाई से मिली सूचना पर वह भी पूर्वान्ह साढ़े 10 बजे तक पीलीभीत आ गए और सामान चेक किया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी कर लौट गई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – पीलीभीत: महज सात सौ रुपये के लिए ग्रामीण की हत्या, खेत में मिला शव

संबंधित समाचार