मुरादाबाद : नगर आयुक्त के आग्रह पर 11 अगस्त तक कार्य बहिष्कार स्थगित किया
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद उनके आग्रह पर 11 अगस्त तक अपना विरोध स्थगित कर दिया है। सफाई कर्मचारी पिछले दिनों भाजपा नेता नवीन चौधरी के द्वारा नगर निगम के जोनल सैनिटरी आफिसर महेश चंद्र वर्मा और सफाई नायक राजकुमार से अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद उनके आग्रह पर 11 अगस्त तक अपना विरोध स्थगित कर दिया है। सफाई कर्मचारी पिछले दिनों भाजपा नेता नवीन चौधरी के द्वारा नगर निगम के जोनल सैनिटरी आफिसर महेश चंद्र वर्मा और सफाई नायक राजकुमार से अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर जानमाल की धमकी दी थी।
संघ के प्रांतीय मंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सुनील लश्करी ने बताया कि शनिवार को नगर आयुक्त संजय चौहान से पार्षद के पति भाजपा नेता नवीन चौधरी के गिरफ्तारी को लेकर वार्ता हुई। जिस पर नगर आयुक्त ने हर हाल में कारवाई का भरोसा दिलाया।
साथ ही 31 जुलाई से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को ठप करने के निर्णय को आगामी त्योहार को देखते हुए स्थगित करने का आग्रह किया। जिस पर पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से आगामी त्योहार सावन के सोमवार, मोहर्रम, रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए 11 अगस्त तक सफाई कार्य ठप करने के अल्टीमेटम को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस दौरान संघ के महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जेल में राखी बांधने आने वाली बहनों को मिलेगी सहूलियत, कारागार राज्यमंत्री के निर्देश पर व्यवस्था की जा रही दुरुस्त
