अलीगढ़ : स्कूल में बंद हुआ था बच्चा, 10 शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित
अलीगढ़, अमृत विचार। सासनी के गांव नगला सिंह के संविलियन विद्यालय में स्कूल में एक बच्चे को बंद कर घर चले जाने वाले प्रधानाध्यापक सहित 10 शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबन की कार्रवाई की है। तीन शिक्षामित्रों और एक अनुदेशक के वेतन-मानदेय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। …
अलीगढ़, अमृत विचार। सासनी के गांव नगला सिंह के संविलियन विद्यालय में स्कूल में एक बच्चे को बंद कर घर चले जाने वाले प्रधानाध्यापक सहित 10 शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबन की कार्रवाई की है। तीन शिक्षामित्रों और एक अनुदेशक के वेतन-मानदेय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। निलंबित शिक्षकों को विकास खंड हसायन के स्कूलों में संबद्ध करते हुए विस्त़ृत जांच के लिए दो सस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
उल्लेखनीय है कि विकास खंड सासनी के गांव नगला सिंह स्थित संविलियन विद्यालय में 27 जुलाई को विद्यालय समय के बाद पूरा स्टाफ स्कूल को बंद करके चला गया। स्कूल के अंदर गांव के ही दुर्गेश कुमार का छह साल का बेटा प्रेमप्रकाश कक्षा में बंद रह गया। इस बच्चे की किसी भी शिक्षक ने सुधि नहीं ली। परिवार के लोग बच्चे को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो बच्चा स्कूल में खिड़की के पास खड़ा रो रहा था। यह देखकर परिजनों का पारा चढ़ गया और फिर करीब तीन घंटे बाद स्कूल को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला जा सका।
बीएसए ने पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी से कराई। जांच में प्रथमदृष्टया यह पुष्टि हुई कि 27 जुलाई 2022 को विद्यालय समय के बाद एक छात्र विद्यालय में बंद रह गया। उसे बाद में ग्रामीणों ने विद्यालय से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पादरी संजय जॉन राम का निधन, यूपी के बदायूं के रहने वाले थे
