अयोध्या : लेखाधिकारी कार्यालय के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव भी मौजूद रहे। ज्ञापन के जरिए वित्त एवं लेखा कार्यालय की जांच कराने की मांग की गई है। …

अयोध्या, अमृत विचार। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव भी मौजूद रहे। ज्ञापन के जरिए वित्त एवं लेखा कार्यालय की जांच कराने की मांग की गई है।

संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाग में अनियमितताएं हो रही है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने आरोप लगाया कि वित्त एवं लेखाधिकारी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां बिना करप्शन के करेक्शन नहीं हो सकता। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया की महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भी शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के 4 माह बीत जाने के बाद भी 26 एस पर आयकर विवरण प्रदर्शित नहीं हो रहा है।

आरोप लगाया है कि शिक्षकों के लेखा अधिकारी बरतते हैं। यह भी कहा गया कि कार्यालय पर उनका नियंत्रण नहीं रह गया है। शिक्षक संघ ने डीएम से सक्षम प्रशासनिक अधिकारी एवं वित्तीय मामलों के जानकार अधिकारी की समिति द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, ओपी यादव, सुमीर सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बहराइच: गुंडा एक्ट के नौ अपराधियों को डीएम ने किया जिला बदर, दो अपराधियों को करना होगा यह काम

संबंधित समाचार