लखीमपुर-खीरी: तेलियाकुंडा के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
ममरी, अमृत विचार। हैदराबाद थाना क्षेत्र के तेलियाकुंडा गांव में शुक्रवार की रात 46 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है। शनिवार सवेरे उसका खून से लथपथ शव सीतापुर ब्रांच नहर पटरी के नीचे खेत में पड़ा मिला। जहां तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को …
ममरी, अमृत विचार। हैदराबाद थाना क्षेत्र के तेलियाकुंडा गांव में शुक्रवार की रात 46 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है। शनिवार सवेरे उसका खून से लथपथ शव सीतापुर ब्रांच नहर पटरी के नीचे खेत में पड़ा मिला। जहां तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर हेमपुर निवासी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
तेलियाकुंडा निवासी 46 वर्षीय अशोक कुमार रैदास की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गया था। शनिवार सुबह उसकी साइकिल, खून से लथपथ शव तेलियाकुंडा हेमपुर गांव के बीच नहर की पटरी के नीचे लेखराम के खेत में पड़ा मिला। उसके कुछ दूरी पर डिस्पोजल गिलास में जहरीला पदार्थ रखा मिला। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटे सुधीर, मामा खुशीराम के अनुसार मृतक के चचेरे भाई मेवालाल की 23 मई को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
तभी से हेमपुर निवासी श्रीपाल का मेवालाल के घर आना-जाना बना रहता था। जिसका मेवालाल की पत्नी कमलेश कुमारी से मेल मिलाप चल रहा था। मृतक अशोक और उसके परिजन विरोध करते थे। लेकिन दोनों उनका कहा मानने को तैयार नहीं थे। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उसके पति शुक्रवार की शाम हेमपुर जाने को कहकर घर से निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे। इधर-उधर तलाश करने पर शनिवार सबेरे उनका खून से लथपथ शव नहर पटरी पर पड़ा मिला।
शांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर श्रीपाल और अपनी देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध शशिशेखर यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी श्रीपाल को हिरासत में ले लिया गया है। अगली कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिली तहरीर के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: ट्रॉली से गिरा 14 साल का कांवड़िया, कुचलकर मौत
