बिजनौर : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफजलगढ़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कहासुनी के बाद चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो पुत्रों और दंपती के …

अफजलगढ़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कहासुनी के बाद चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो पुत्रों और दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुरानी कॉलोनी निवासी सलीम (25) पुत्र नफीस का शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से मामूली विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते दूसरे पक्ष के चार लोगों ने मिलकर सलीम पर लाठी डंडों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे किसी तरह बचाकर अस्पताल ले गए और वहां उसका उपचार कराकर घर ले आए। शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन अफजलगढ़ सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई वसीम ने पुलिस को तहरीर देकर इस्लामु, इकबाल, फैसल, मोमीना निवासी कालागढ़ पुरानी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सलीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: कंपनी में स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर की ठगी, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार