हरदोई: पचदेवरा थाने के कांस्टेबल पर चढ़ा थानाध्यक्ष बनने का खुमार, फोटो हुई वायरल
पाली/हरदोई। पचदेवरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर थाना अध्यक्ष बनने का खुमार सवार है और इसी को लेकर उसके द्वारा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई गई एक फोटो वायरल हो रही है। वैसे तो देखा जाता है कि पुलिस आम जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाती है लेकिन इस कांस्टेबल के लिए अनुशासन …
पाली/हरदोई। पचदेवरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर थाना अध्यक्ष बनने का खुमार सवार है और इसी को लेकर उसके द्वारा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई गई एक फोटो वायरल हो रही है। वैसे तो देखा जाता है कि पुलिस आम जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाती है लेकिन इस कांस्टेबल के लिए अनुशासन मानो कोई चीज ही नहीं है।
पचदेवरा थाने में तैनात कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद चौबे की थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए एक फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। जबकि थाना अनुशासन का केंद्र माना जाता है। लक्ष्मी प्रसाद चौबे नाम के इस कांस्टेबल ने इस फोटो को अपने फेसबुक आईडी से भी पोस्ट किया है एवं फेसबुक आईडी की डीपी पर भी लगाया गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
हालांकि यह फोटो 3 माह पुरानी बताई जा रही है। बताया गया कि इस कांस्टेबल की तैनाती पचदेवरा थाने के कार्यालय में है। फिलहाल पुलिसकर्मी का यह कृत्य पुलिस सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर: स्योहारा थानाध्यक्ष, दो दरोगा और चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
