संभल: ‘कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई’
संभल, अमृत विचार। बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को डीएम और एसपी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस बल की बैठक ली। बैठक में कहा कि जनपद में चारों तरफ से आने जाने वाले मार्ग पर किये गये रूट डायवर्ट में कोई वाहन प्रवेश न कर पाए, जिससे किसी कांवड़ यात्री की …
संभल, अमृत विचार। बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को डीएम और एसपी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस बल की बैठक ली। बैठक में कहा कि जनपद में चारों तरफ से आने जाने वाले मार्ग पर किये गये रूट डायवर्ट में कोई वाहन प्रवेश न कर पाए, जिससे किसी कांवड़ यात्री की यात्रा में कोई बाधा उत्पन्न न होने पाए। बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं जाएगा।
शनिवार को बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में सावन के तीसरे सोमवार को आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की जिला अधिकारी मनीष बंसल ने और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बैठक ली।
जिसमें अपर जिलाधिकारी सम्भल कलेश अवस्थी, उपजिलाधिकारी चन्दौसी राजपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार और चन्दौसी क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार, एआरटीओ संभल पीके सरोज, आरटीओ प्रवर्तन दल अम्बरीश कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्भल तरन्नुम रजा, यातायात प्रभारी संभल अनुज कुमार मलिक को आदेश देते हुए कहा कि इस वक्त मार्गों पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण किसी हाल में बदार्शत नहीं जाएगा।
रूट डायवर्ट के बारे में यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक ने बताया कि केवल मुरादाबाद, चंदौसी, अनूपशहर की तरफ वाहनों को आना जाना है। अमरोहा जोया हसनपुर, गजरौला, बबराला राजघाट, बहजोई अलीगढ़ मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। इसके बाद परिवहन विभाग आरटीओ पीके सरोज को भी भारी वाहनों पर निगाह रखने के आदेश दिये।
ये भी पढ़ें:- संभल: थाना प्रभारी और सात निरीक्षकों का स्थानांतरण, चोरी व अन्य घटनाओं को बढ़ता देख किया फैसला
