मथुरा: ‘उपाय ऐप’ से शिकायतों का निस्तारण शुरू, कोई भी नागरिक दर्ज करा सकता है शिकायत
मथुरा, अमृत विचार। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए पहल की है। जिसमें ऑनलाइन जन शिकायतों के निस्तारण को ‘उपाय ऐप’ तैयार किया है। इस पर कोई भी नागरिक शिकायत दर्ज करा सकता है। उसका निस्तारण 72 घंटे …
मथुरा, अमृत विचार। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए पहल की है। जिसमें ऑनलाइन जन शिकायतों के निस्तारण को ‘उपाय ऐप’ तैयार किया है। इस पर कोई भी नागरिक शिकायत दर्ज करा सकता है। उसका निस्तारण 72 घंटे के अंदर नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारी करेंगे। इसकी प्रत्येक दिन समीक्षा नगर आयुक्त करेंगे। इस अभियान को ‘पायलट प्रोजेक्ट’ के तहत पूरे प्रदेश में मथुरा से प्रारंभ किया गया है।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने उपाय ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग ने मोबी उर्जा समाजिक संस्था से इसके लिए करार किया है। संस्था के उपाय ऐप पर निगम की सभी प्रकार की शिकायतें दर्ज हो सकती हैं। आपके द्वार कार्यक्रम मथुरा में सफल हुआ तो इसकी समीक्षा स्वयं नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात करेंगे। इसका फीड बैक लेकर इसे पूरे प्रदेश की नगरीय निकायों में इसका शुभारंभ किया जाएगा। ताकि जनता अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए नहीं भटके।
उन्होंने बताया कि इसका प्रारंभ मथुरा में 8 जुलाई को किया गया। इसको समझने में निगम के अधिकारियों को देरी हुई। इस कारण इसका आज शुभारंभ किया गया। अब अधिकारियों ने इसकी प्रक्रिया समझ में आ रही है। उन्होंने बताया कि उपाय एप के टोल फ्री नम्बर 1800 309 4747 या वेबसाइट www.upaay.org.in की मदद से निगम क्षेत्र के नागरिक जल निकासी, पानी की आपूर्ति, ठोस अवशिष्ट प्रबंधन, सड़क, पेंशन व अन्य प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: हिंदूवादी नेताओं ने क्यों किया विधानसभा घेराव का ऐलान, जानें पूरा मामला
