स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी ‘शरिया’ कानून लागू करने की कोशिश : गिरिराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में उर्दू माध्यम के स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने के विषय पर अपने एक बयान से शनिवार को नया विवाद खड़ा कर दिया। बेगूसराय से लोकसभा सदस्य सिंह ने इस प्रावधान को शरिया कानून लागू करने की कोशिश जैसा बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के …

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में उर्दू माध्यम के स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने के विषय पर अपने एक बयान से शनिवार को नया विवाद खड़ा कर दिया। बेगूसराय से लोकसभा सदस्य सिंह ने इस प्रावधान को शरिया कानून लागू करने की कोशिश जैसा बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘बचपन से ही हम जानते हैं कि स्कूलों और कार्यालयों में रविवार को छुट्टी रहती है।

मुझे लगता है कि कुछ संस्थानों में शुक्रवार को छुट्टी देना एक संप्रदाय को लाभ पहुंचाने के लिए शरिया कानून लागू करने की कोशिश जैसा है।’’ उन्होंने इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह कहा। पहले भी, गिरिराज सिंह ‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ के खिलाफ अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

ये भी पढ़ें – पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई ‘तानाशाही’: स्टालिन

संबंधित समाचार