हरदोई : दिल्ली जा रही बस के ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। बिलग्राम से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में एम्बुलेंस-108 से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई है। बताते हैं बिलग्राम कोतवाली के हैबतपुर गांव से दिल्ली के लिए डबल …
हरदोई, अमृत विचार। बिलग्राम से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में एम्बुलेंस-108 से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई है।
बताते हैं बिलग्राम कोतवाली के हैबतपुर गांव से दिल्ली के लिए डबल डेकर बस चलती है शनिवार को बस ड्राइवर संदीप पुत्र वीर सिंह निवासी सिसौली थाना मुंडाली ज़िला मेरठ की अचानक तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही वहां लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में एम्बुलेंस-108 की मदद से संदीप को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के बीच संदीप की मौत हो गई। इसका पता होते ही एसएचओ राजवीर सिंह सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बस ड्राइवर को कब्ज़े में ले लिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी बताया जा सकता है। बस ड्राइवर की इस तरह मौत को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है ।
यह भी पढ़ें –CWG 2022: बर्मिंघम में मीराबाई चानू ने लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया पहला गोल्ड
