बरेली: बंदर पकड़ने वाले तो आए, डाॅक्टर नहीं होने से रुका काम
बरेली, अमृत विचार। बंदरों के खौफ से शहरवासियों को अभी कुछ दिन खुद ही बचकर रहना होगा। वन विभाग ने बंदर पकड़ने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन शर्त लगाई है कि टीम के साथ पशु डाॅक्टर भी होना चाहिए। नगर निगम में पशु चिकित्सक बीमार हैं वे अवकाश पर हैं। उनके लौटने पर …
बरेली, अमृत विचार। बंदरों के खौफ से शहरवासियों को अभी कुछ दिन खुद ही बचकर रहना होगा। वन विभाग ने बंदर पकड़ने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन शर्त लगाई है कि टीम के साथ पशु डाॅक्टर भी होना चाहिए। नगर निगम में पशु चिकित्सक बीमार हैं वे अवकाश पर हैं। उनके लौटने पर टीम अपना काम करेगी।
शहर में कुत्ते पकड़ने का अभियान चल रहा है एक हजार कुत्ते पकड़ने की अनुमति मिली है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि वन विभाग टीम के साथ पशु चिकित्सक भी होना चाहिए जो बंदरों को पकड़ने से पहले और बाद में उनका मेडिकल चेकअप करेंगे। उनके खाने पीने की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। निगम ने पिंजरे मंगा लिए हैं। पशु चिकित्सक बीमार हैं। इसलिए काम रुका है। 3 अगस्त को चिकित्सक के आने के बाद काम शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें- CWG 2022: बर्मिंघम में मीराबाई चानू ने लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
