लखनऊ : भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जाम में फंसे कई वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। लखनऊ, बलरामपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, सोनभद्र, आजमगढ़ और महामायानगर जिले में बेहद भारी बारिश हुई। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने, दीवार ढहने आदि की घटनाएं आईं हैं। हालांकि, बारिश या वज्रपात …

लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। लखनऊ, बलरामपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, सोनभद्र, आजमगढ़ और महामायानगर जिले में बेहद भारी बारिश हुई। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने, दीवार ढहने आदि की घटनाएं आईं हैं। हालांकि, बारिश या वज्रपात से किसी के मौत की सूचना नहीं है। उधर, राजधानी में बारिश से कैसरबाग बस अड्डा रोड, चारबाग रेलवे स्टेशन रोड, हजरतंगज से मुख्यमंत्री आवास रोड, समतामूलक चौराहा, बटलर पैलेस से सिकंदरबाग तक लोग जाम से जूझते रहे।

प्रदेश के बलरामपुर, गोरखपुर, महामायानगर और राजधानी लखनऊ में शनिवार को आसमान से जैसे कहर बरपा। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 18 सेंटी मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद गोरखपुर और महामायानगर में 11 सेंटी मीटर और लखनऊ में 9 सेंटी मीटर बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व शुक्रवार रात भर अधिकांश जगहों पर बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी बरकरार रही। दोपहर 2 बजे के बाद से तेज रफ्तार बारिश शुरू हुई, जो शाम करीब 4:30 बजे तक जारी रही।

इधर राजधानी लखनऊ में दोपहर के समय बारिश से जैसे शहर का चक्का जाम हो गया। तेज रफ्तार बारिश के कारण सड़क के किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं।

यह भी पढ़ें –मथुरा से शुरू हुए ‘उपाय’ को अपनाएगा पूरा प्रदेश! इस तरह करें शिकायत

संबंधित समाचार