बरेली: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बटलर प्लाजा मार्केट में पसरा सन्नाटा
बरेली, अमृत विचार। जिले में बारिश से मौसम का मिजाज रविवार सुबह अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। वही लोग ऐसे मौसम में घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिये। तो शहर की सबसे बड़ी बटलर प्लाजा मार्केट में भी बारिश का …
बरेली, अमृत विचार। जिले में बारिश से मौसम का मिजाज रविवार सुबह अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। वही लोग ऐसे मौसम में घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिये। तो शहर की सबसे बड़ी बटलर प्लाजा मार्केट में भी बारिश का असर देखने को मिला। बारिश के चलते मार्केट में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। इसके अलावा कई जगह सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- बरेली: आज 27 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा का आयोजन, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में जुटा प्रशासन
