गाजीपुर: OP राजभर और अखिलेश यादव के बीच हो रहे विवाद पर तंज कसते अफजाल अंसारी ने दिया बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में आगामी विकास कार्यों की योजनाओं को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। बैठक में सांसद अफजल अंसारी, बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा जनपद के सभी विधायक, ब्लाक प्रमुख और जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। बैठक के खत्म होते ही गाजीपुर के सांसद अफजल अंसारी ने यूपी …

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में आगामी विकास कार्यों की योजनाओं को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। बैठक में सांसद अफजल अंसारी, बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा जनपद के सभी विधायक, ब्लाक प्रमुख और जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। बैठक के खत्म होते ही गाजीपुर के सांसद अफजल अंसारी ने यूपी सरकार के विकास के मॉडल पर तंज कसाते हुए उन्होंने अखिलेश यादव और राजभर के बीच चल रहे विवाद पर पहली बार बयान दिया।

अफजल अंसारी ने यूपी सरकार के विकास के मॉडल पर तंज कसाते हुए अखिलेश यादव और राजभर को कहा- कि मुझे यह पुरस्कार मिला है। जिस पथ पर मैं चल रहा हूं पिछले 40-45 सालों से चल रहा हूं। उस पथ पर चलने वालों का इस दौर में यहीं पुरस्कार मिलेगा। इस दौरान अखिलेश यादव के द्वारा ओमप्रकाश राजभर को झाड़-फूंक कराने की नसीहत पर कहा कि बड़े नेताओं के बारे में हम कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।

सरकार पर कसा तंज

सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि विकास मॉडल वहीं सफल है जिसमें पब्लिक को राहत मिलती हो, रोजी-रोटी की समस्या हल होती हो। मौजूदा समय में युवा बेरोजगारी और महंगाई से परेशान हैं। उनको कैसे रोजगार मिलेगी? बहुत सारे युवा ओवर एज हो गए हैं। मां बाप ने अपनी पूरी कमाई लगाकर बच्चों को पढ़ाते हैं ताकि एक बेटा नौकरी पा जाएगा तो पूरे परिवार का कल्याण हो जाएगा। इसको लेकर नौजवानों में निराशा है।

बैठक में जनपद में कैसे विकास होगा इसकी रणनीति बनाई गई। सांसद अफजल अंसारी ने कहा- किसी भी मॉडल का अच्छाई और बुराई से उसके नाम नहीं होता, बल्कि उसके काम से होता है। गुजरात मॉडल कितना सफल है यह जनता बताती है।

पढ़ें-बसपा के विकास मॉडल को अपना बताकर पीठ थपथपा रही भाजपा सरकार: मायावती

संबंधित समाचार