गोरखपुर : नागपंचमी पर गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, 125 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नागपंचमी के मौके पर गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहलवानों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अगले दिन बुधवार को विशाल रोजगार मेला और नगर निगम के विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में गोरक्षनगरी को 125 करोड़ …
गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नागपंचमी के मौके पर गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहलवानों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अगले दिन बुधवार को विशाल रोजगार मेला और नगर निगम के विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में गोरक्षनगरी को 125 करोड़ की 86 परियोजनाओं का तोहफा देंगे। नगर निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि अभी कार्यक्रम का अधिकृत प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है।
सीएम योगी मंगलवार नागपंचमी की शाम गोरखनाथ मंदिर आएंगे। गोरखपुर केसरी, गोरखपुर कुमार एवं वीर अभिमन्यु खिताब पाने वाले पहलवानों को सम्मानित करने के बाद आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अगले दिन बुधवार को हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद आइटीआई, कौशल विकास मिशन, पॉलीटेक्निक एवं सेवायोजन विभाग द्वारा एमएमएमयूटी परिसर में सुबह 11 से 12 बजे तक रोजगार मेला को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: बिजली की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी को दिया झटका, बिगड़ा बजट
