बहराइच: क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जरवल कस्बा स्थित लोकतंत्र सेनानी के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि क्रांति दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। ऐसे में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कड़ी मेहनत कर देश भक्ति हर इंसान में जगाएं। …

बहराइच। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जरवल कस्बा स्थित लोकतंत्र सेनानी के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि क्रांति दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। ऐसे में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कड़ी मेहनत कर देश भक्ति हर इंसान में जगाएं।

आजादी की 75 वी वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन मंडल जरवल में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। लोकतंत्र सेनानी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल व अध्यक्षता पवन वर्मा ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मुकुट बिहारी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 9अगस्त “क्रांति दिवस” से 15 स्वतंत्रता दिवस”तक चलेगा।

हर घर तिरंगा अभियान में सभी मोर्चे के कार्यकर्ता भाग ले कर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करे।गाँव मे कस्बे में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को या उनके परिजनों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत अभिनंदन करें।

युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, व बाजारों ,मेलो, नगर, सार्बजनिक स्थानों पर होर्डिंग,व प्रत्येक बूथ,व वार्डो में वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम,भजन के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश अवस्थी,ओम चंद्र वर्मा,अरुण श्रीवास्तव, राहुल गोस्वामी, बुधराम यादव,उत्तम वर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें-बरेली: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर तौकीर रजा बोले- नरेंद्र मोदी क्या RSS के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे ?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज