बाराबंकी: सूख चुके हैं खंड विकास कार्यालय सिरौलीगौसपुर में रखे अधिकांश पौधे
बाराबंकी। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार द्वारा महाभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा है। दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा इस अभियान को पलीता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी गवाही विकास खंड सिरौलीगौसपुर परिसर में पड़े पड़े सूख रहे पौधे दे रहे हैं। पौधरोपण अभियान के तहत विकास खंड परिसर में लगवाने …
बाराबंकी। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार द्वारा महाभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा है। दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा इस अभियान को पलीता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी गवाही विकास खंड सिरौलीगौसपुर परिसर में पड़े पड़े सूख रहे पौधे दे रहे हैं।
पौधरोपण अभियान के तहत विकास खंड परिसर में लगवाने के लिए मंगवाए गए पौधों को लगाने के बजाए एक पेड़ के नीचे फेंक दिया गया जो यहां पड़े पड़े सूख गए है। इससे पता चलता है कि कैसे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है।
बताते चलें विकास क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों को छोड़कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में करीब 16 सौ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था किन्तु इस प्रकार की लापरवाही बरते जाने के कारण कहीं भी लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
पढ़ें-बाराबंकी: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, किया गया पौधरोपण
