मुरादाबाद : मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में चांदनी पहले स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्त पोषित विहान बालिका आवासीय निर्माण श्रमिक विद्यालय आशियाना फेस-2 में सावन की मस्ती के साथ हरियाली तीज की खुशियों को परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाया गया। तीज के गीतों पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हरियाली तीज के अवसर पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्त पोषित विहान बालिका आवासीय निर्माण श्रमिक विद्यालय आशियाना फेस-2 में सावन की मस्ती के साथ हरियाली तीज की खुशियों को परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाया गया।

तीज के गीतों पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चांदनी प्रथम, दिव्या दूसरे और स्थान तृतीय स्थान पर प्रिंयाशी रहीं। अध्यापिकांए भी पीछे नहीं रही।

उन्होंने भी हाथों पर सुंदर मेंहदी रचाकर तीजोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बालिका विद्यालय की अधीक्षिका बीना देवी, अग्रेजी शिक्षिका शोभा तिवारी, लेखाकार मोहसिन अहमद खान, गाणित शिक्षिका अंकिता पांडेय, विज्ञान शिक्षिका बिनुराधा मिश्रा, हिंदी शिक्षिका प्राची वर्मा, रामकीर्ति, सीमा, अवधेश, बलवीर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तीन लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक, तीन अगस्त से चलेगा अभियान

संबंधित समाचार