पीलीभीत: जुलाई में टूटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 196 मरीज आए सामने
पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में लापरवाही का परिणाम जुलाई में सामने आया। इस माह में ही सबसे अधिक 196 मरीज मिल चुके हैं। रविवार को सबसे अधिक 20 मरीज मिले हैं। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ गई है। जून में संक्रमण पर कुछ हद तक जिले में …
पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में लापरवाही का परिणाम जुलाई में सामने आया। इस माह में ही सबसे अधिक 196 मरीज मिल चुके हैं। रविवार को सबसे अधिक 20 मरीज मिले हैं। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ गई है।
जून में संक्रमण पर कुछ हद तक जिले में नियंत्रण था लेकिन जुलाई में लापरवाही और नियमों की अनदेखी ने अचानक मरीजों की संख्या को बढ़ा दिया है। पहले दिन से ही कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। परिणाम यह हुआ कि माह की समाप्ति पर ही 20 मरीज एक साथ सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक मरौरी क्षेत्र से 12 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा अमरिया, ललौरीखेड़ा और एक अन्य स्थान से एक-एक, बीसलपुर क्षेत्र से तीन तथा शहर से दो मरीज मिले हैं। 20 नए मरीज मिलने से इस माह में जिले से 196 मरीज मिल चुके हैं जो सबसे अधिक हैं। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया रिपोर्ट आने पर टीमों को संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए भेजा गया है। जानकारी के बाद होम आइसोलेट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेट ले गए चोर
