शाहजहांपुर: खुटार हाईवे बन गया तालाब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुटार तिकुनियां गुरद्वारा के समीप हाईवे अब पूरी तरह से तालाब बन गया है। बारिश से जलभराव हो गया है। बड़े वाहन गुजरने के कारण छोटे और पैदल चलने वालों को बचकर निकल रहे है। अगर जरा सी चूक होने से गिरने की संभावना भी रहती है। वाहनों के गुजरने से दो …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। खुटार तिकुनियां गुरद्वारा के समीप हाईवे अब पूरी तरह से तालाब बन गया है। बारिश से जलभराव हो गया है। बड़े वाहन गुजरने के कारण छोटे और पैदल चलने वालों को बचकर निकल रहे है। अगर जरा सी चूक होने से गिरने की संभावना भी रहती है। वाहनों के गुजरने से दो पहिया और खुले वाहन, पैदल के लोग पानी से सराबोर हो रहे। जिससे लोगों को दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। पानी इतना भर गया है कि आस पड़ोस के रहने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तिकुनियां के लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले जलभराव की समस्या नही थी। बरसात के समय बनी पुलिया से पानी का निकास था और तालाब में जाता था। लेकिन हाईवे बनने के बाद पुलिया बंद हो गई। अब बरसात का पानी हाईवे पर ठहर जाता है। बृहस्पतिवार से रविवार को बारिश से हाईवे पर जलभराव हो गया। निकलने वाले वाहन यात्रियों को पानी से सराबोर कर देते है। जबकि जलभराव के समीप ही यात्री टीन शेड पड़ा है। जहां यात्री बैठकर बस का इंतजार करते है। लेकिन जिम्मेदार पानी निकास को लेकर कोई इंतजाम नही कर रहे है। जिससे यहां पानी में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या से अधिकारियों से मांग की है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पद्मावत एक्सप्रेस दो हिस्सों में बटी, बड़ा हादसा टला

 

संबंधित समाचार