शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया, इस मामले में हो रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम संजय राउत को लेकर दफ्तर जाएगी और वहां पूछताछ होगी। शिवसेना नेता …

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम संजय राउत को लेकर दफ्तर जाएगी और वहां पूछताछ होगी।

शिवसेना नेता ने ईडी के द्वारा उनके मुंबई आवास पर तलाशी लेने पर ट्वीट किया कि, “महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी।” बता दें कि इस मामले में ईडी ने संजय राउत को समन भेजा था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।

मामला 1014 करोड़ के पात्रा चाल लैंड स्कैम से जुड़ा है। संजय राउत ने संसद के मानसून सत्र का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए पेश होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हिम्मत है तो एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर ले।

क्या है मामला?
राउत की पत्नी वर्षा और स्वप्ना के पास अलीबाग में एक जमीन थी जिसे उनके संयुक्त नाम से खरीदा गया था। ईडी को संदेह है कि स्वप्ना पाटकर के अलग रह रहे पति सुजीत पाटकर के जरिए, गिरफ्तार कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल धोखाधड़ी से डायवर्ट किए गए पैसे से जमीन खरीदी थी। हालंकि, प्रवीण राउत संजय राउत के दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें- ’वंदे भारत’ ट्रेन के लिए टाटा स्टील ने बनाई खास सीट, शोध एवं विकास पर खर्च करेगी करोड़ो रुपये

संबंधित समाचार