राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो डरें नहीं: शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि अगर शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। शिंदे ने मुंबई में राउत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चल रही जांच के मुद्दे पर सवालों के जवाब में कहा कि …

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि अगर शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। शिंदे ने मुंबई में राउत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चल रही जांच के मुद्दे पर सवालों के जवाब में कहा कि राउत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे और उन्हें वर्तमान जांच के नतीजे का इंतजार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जवाबी कार्रवाई की संभावना से भी इनकार किया और कहा कि इससे पहले भी जांच एजेंसियों ने काम किया है। शिंदे ने लोगों से ईडी की कार्रवाई के डर से उनके पास नहीं आने का भी आग्रह किया। शनिवार की रात दिल्ली के अपने तत्काल दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, हम यहां मराठवाड़ा और संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं को हल करने के लिए आए हैं।

ये भी पढ़ें- शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया, इस मामले में हो रही पूछताछ

 

 

 

संबंधित समाचार