हरदोई : कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से हुई बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ननिहाल आया बच्चा वहां अचानक कूलर में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे उस चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में हुए इस हादसे से वहां कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि शाहाबाद कस्बे के ही खेड़ा अज़मत निवासी …

हरदोई, अमृत विचार। ननिहाल आया बच्चा वहां अचानक कूलर में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे उस चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में हुए इस हादसे से वहां कोहराम मचा हुआ है।

बताते हैं कि शाहाबाद कस्बे के ही खेड़ा अज़मत निवासी अमित की ससुराल मोहल्ला गिगियानी में है। बताया गया है कि अमित की पत्नी अपने चार साल के बच्चे मीत को साथ ले कर मायके गई हुई थी। रविवार को सभी लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। वहीं पर मीत भी खेल रहा था। पास में कूलर चल रहा था। बताते हैं कि मीत उसी कूलर को पकड़ कर खड़ा हो गया। कूलर को हाथ लगाते ही वह उसी में चिपक गया। बच्चे को तड़पता हुआ देख कर वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।

घर वाले उसे शाहजहांपुर के किसी निजी हास्पिटल ले जा रहे थे,इसी बीच मासूम मीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: दवा समझकर जहरीला पदार्थ गटक गई छात्रा, मौत

संबंधित समाचार