बरेली: सोता रहा परिवार चोरों ने कर दिया घर साफ, सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल और 30,000 की नकदी ले उड़े
बरेली, अमृत विचार। परिवार सोता रहा और चोरों ने घर में घुसकर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान फैला देखकर लोग सन्न रह गए। पीड़ित ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इज्जतनगर के चावड़ निवासी सूरज पाल ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। परिवार सोता रहा और चोरों ने घर में घुसकर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान फैला देखकर लोग सन्न रह गए। पीड़ित ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इज्जतनगर के चावड़ निवासी सूरज पाल ने बताया कि वह और उनका परिवार शनिवार की रात 11 बजे के लगभग खाना खाकर सो गया था। रात में चोर पीछे के रास्ते से उनके घर में घुस आए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल, 30,000 की नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने इज्जत नगर पुलिस से शिकायत की है, हालांकि शाम तक पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: विवाद के बाद पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
