कानपुर : आज से डाकघरों में बिकेगा तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को मिलेगा बढ़ावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। इसी कड़ी में डाकघरों में तिरंगा की बिक्री की जाएगी। कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में तिरंगा खरीद सकेगा। 13 से 15 अगस्त तक घर- घर तिरंगा लगाए जाएंगे। विभिन्न जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी …

कानपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। इसी कड़ी में डाकघरों में तिरंगा की बिक्री की जाएगी। कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में तिरंगा खरीद सकेगा। 13 से 15 अगस्त तक घर- घर तिरंगा लगाए जाएंगे। विभिन्न जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे।

उधर जिला प्रशासन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ने भी घर- घर तिरंगा लगवाने की तैयारी की है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक सभी डाक घरों में एक अगस्त से तिरंगे की बिक्री की जाएगी। प्रधान डाकघर में सेल्फी प्वाइंट बनेगा। यहां राष्ट्रध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों व विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम के साथ लोग सेल्फी ले सकेंगे। सेल्फी लेने वालों को

के के यादव ने बताया कि सरकार की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी पॉइन्ट (राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम के साथ) भी बनाया जाएगा। नागरिकों को इस सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी लेने के बाद #indiapost4Tiranga और #HarGharTiranga हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट व अमृत महोत्सव हैंडल को टैग करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करने के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –बरेली: हर-हर महादेव के उदघोष के साथ शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव