बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर घर से निकाला
बरेली, अमृत विचार। दहेज में एक लाख रुपये और कार न देने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे भूखा रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला के देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इज्जतनगर की रहने वाली युवती का निकाह फरवरी 2021 में कैंट के …
बरेली, अमृत विचार। दहेज में एक लाख रुपये और कार न देने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे भूखा रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला के देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इज्जतनगर की रहने वाली युवती का निकाह फरवरी 2021 में कैंट के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों तक सब सही रहा। इसके बाद ससुरालवाले महिला से दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे कई बार भूखा रखा जाता था। परिवार न टूटे इसलिए महिला सब सहती रही। कुछ समय पहले महिला का देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। अब पति उसे न रखने की बात कहते हुए फोन पर तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हर-हर महादेव के उदघोष के साथ शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक
