सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति घायल
जयपुर। जयपुर ग्रामीण के रेनवाल थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेलर और एक कार की भिड़ंत में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हरसोली गांव के पास जोबनेर से कालाडेरा की तरफ जा रही एक कार की सामने …
जयपुर। जयपुर ग्रामीण के रेनवाल थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेलर और एक कार की भिड़ंत में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार हरसोली गांव के पास जोबनेर से कालाडेरा की तरफ जा रही एक कार की सामने से आ रहे एक ट्रेलर से भिड़ंत हो गई जिससे कार में सवार विमलेश कुमार, गीता देवी, रमकी देवी और सुशीला देवी की मौत हो गई जबकि इस सड़क हादसे रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- वरिष्ठ पत्रकार आर. गोपीकृष्णन का निधन, मशहूर उपन्यास ‘दा विंची कोड’ का किया था अनुवाद
