बरेली: अखिलेंद्र मिश्र बोले – जब तक OTT के माध्यम से अश्लीलता परोसी जाएगी, नहीं बनूंगा इसका हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मशहूर टीवी सीरियल चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र रविवार को पहली बार यूपी के बरेली जनपद आए। उन्होंने बरेली के आईएमए हॉल में आईएमए बरेली के सहयोग से पंडित राधेश्याम कथावाचक द्वारा लिखित ‘वीर अभिमन्यु’ नाटक के मंचन को बतौर मुख्य अतिथि देखा और रंगकर्मियों की …

बरेली, अमृत विचार। मशहूर टीवी सीरियल चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र रविवार को पहली बार यूपी के बरेली जनपद आए। उन्होंने बरेली के आईएमए हॉल में आईएमए बरेली के सहयोग से पंडित राधेश्याम कथावाचक द्वारा लिखित ‘वीर अभिमन्यु’ नाटक के मंचन को बतौर मुख्य अतिथि देखा और रंगकर्मियों की सराहना की। इस मंचन का निर्देशन गरिमा सक्सेना ने किया। इसके साथ ही उन्होंने रंगकर्मियों को अभिनय के गुर भी सिखाए।

नाटक के मंचन में शामिल होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि जो आजकल ओटीटी प्लेटफार्म के माध्यम से समाज में अश्लीलता परोसी जा रही है, उससे मैं हमेशा दूर रहूंगा। पूर्व में जो भी फिल्मों में अभिनय किया है कभी इस तरह की फिल्मों का हिस्सा नहीं रहा है। अश्लीलता और कुरीतियों को बढ़ावा देना एक कलाकार का फर्ज नहीं है। कलाकार समाज का आईना होता है इसलिए पारदर्शी किरदार निभाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भारत के रंग मंच के चलते विदेशों में इसकी ख्याति है। मगर, सरकारों की उपेक्षा के चलते रंगकर्मियों की प्रतिभा धूमिल होती जा रही है। असहयोग के चलते रंग कर्मियों को मोहभंग हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। हम सब को मिलकर रंग कर्म को जिंदा रखना है। छोटे-छोटे सहयोग से ही यह प्रतिभा बचाई जा सकती है।

अखिलेंद्र मिश्र ने बताया कि एक रंग कर्मी में अलग ही ऊर्जा होती है। बिना ऊर्जा से किया हुआ कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। हमारे जमाने में सिर्फ सिनेमा था, फिर टेजीविजन आया और अब डिजिटल का दौर चल रहा है। देश बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। नये कलाकारों को मौका मिल रहा है, जो कि सराहनीय है।

ये भी पढ़ें : बरेली में चंद्रकाता के क्रूर सिंह की लगेगी मास्टर क्लास, रंगकर्मियों को अभिनय की बारीकियां समझाएंगे अखिलेंद्र मिश्रा

संबंधित समाचार