लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, बोले- सपा सरकार में हर पद की लगती थी बोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजस्व पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर पद की बोली लगती थी, एक-एक भर्ती में वर्षों लग जाते थे, तब भी परिणाम नहीं आ पाता था। पूरा कुनबा परीक्षा के पहले …

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजस्व पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर पद की बोली लगती थी, एक-एक भर्ती में वर्षों लग जाते थे, तब भी परिणाम नहीं आ पाता था। पूरा कुनबा परीक्षा के पहले ही नौकरियों का सौदा कर लेता था।

बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर योगी सरकार की रोजगार देने कि मंशा पर सवाल उठाया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के मुंह से भर्ती, परीक्षा और परिणाम की बात अच्छी नहीं लगती। युवाओं के सपने को रौंदने वालों को आज युवाओं की याद आ रही है, जिन्होंने सरकार रहते कभी युवाओं के भविष्य के बारे में नहीं सोचा। सपा सरकार में पहले तो सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकलती नहीं थी। युवाओं के दबाव में अगर कोई भर्ती निकल भी गई, तो उसके लिए भी युवाओं को वर्षों इंतजार करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हर भर्ती पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ पूरी हुई है। एक भी भर्ती में किसी अभ्यर्थी ने भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए हैं।

यह भी पढ़ें –हरदोई: अदालत के आदेश पर वकील, दरोगा और पांच सिपाहियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानें मामला

संबंधित समाचार